पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल के यात्रियों को काफी राहत मिली है। 12 जून से फिर पटरी पर चली मालदा कोर्ट व राधिकापुर पैसेंजर ट्रेनें” से सीमांचल के लोगो ने राहत की सास ली। कटिहार– सोनैली एवं कटिहार– कुरेठा रेलखंड के बीच चल रहे दोहरीकरण कार्य के कारण अस्थायी रूप से रद्द की गई कई महत्वपूर्ण पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन को रेल प्रशासन द्वारा एक बार पुनः बहाल कर दिया गया है।
इस संबंध में कटिहार रेलमंडल के सीनियर डीसीएम सह पीआरओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि 12 जून 2026 से कटिहार मंडल की तीन महत्वपूर्ण पैसेंजर सेवाएं अपने निर्धारित गंतव्य तक नियमित रूप से संचालित कर दी गई है।। इनमें 55770/ 55769 कटिहार–मालदा कोर्ट पैसेंजर, 55727/55728 कटिहार–राधिकापुर पैसेंजर तथा 55729/55730 कटिहार– राधिकापुर पैसेंजर शामिल हैं।
वही रेल प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि यात्री सूचना प्रणाली, आईवीआरएस, 139 हेल्पलाइन एवं अन्य माध्यमों से इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित हेतु निर्देश दिया गया है जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
वही रेल प्रशासन ने आम यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना अद्यतन समय-सारणी के अनुसार बनाएं। ट्रेनों के पुनः परिचालन से सीमावर्ती क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।











