कटिहार जिला के हसनगंज थाना क्षेत्र के पिपरा गांव मे छह वर्षीय बच्चे के तालाब में डूबने से मौत हो गई है। वही हसनगंज पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज आगे की कारवाई मे जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरा गांव के वार्ड संख्या–9 मे फोलो ऋषि की छह वर्षीय पुत्री कारी कुमारी के तलाब में डूबने से मौत हो गई है। वहीं देर रात को काफी खोजबीन के बाद शव को तालाब से निकाल पुलिस को इतला की गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सादर अस्पताल भेज दिया है।
















