Home #katihar मनिहारी प्रखंड के बघार पंचायत द्वारा एक भव्य कलश यात्रा का  किया...

मनिहारी प्रखंड के बघार पंचायत द्वारा एक भव्य कलश यात्रा का  किया गया आयोजन

66
0

मनिहारी प्रखंड के बघार पंचायत द्वारा एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस कलश यात्रा का शुभारंभ मनिहारी गंगा घाट से हुआ, जहाँ से पवित्र गंगा जल लेकर हजारों कुमारी कन्याओं ने कलश उठाए और पूरे विधि-विधान के साथ यात्रा निकाली। इस आयोजन के तहत गाँव और आसपास के इलाकों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि आज शाम से इस धार्मिक अनुष्ठान का मुख्य यज्ञ कार्यक्रम शुरू होगा, जो पूरे नौ दिनों तक चलेगा। यज्ञ में विशेष रूप से अयोध्या से आए विद्वान पंडितों का समूह पूजा-अर्चना और हवन-कर्म का संचालन करेगा। इस यज्ञ में गाँव और आसपास के श्रद्धालुओं का बहुत बड़ा जमावड़ा होने की उम्मीद है, जो धार्मिक आस्था और परंपराओं को संजोए रखने का एक अनूठा उदाहरण पेश कर रहा है।
अयोध्या के पंडित श्री धन्नानजय बिस्नु महाराज ने कहा की यज्ञ के नौ दिनों के दौरान हर दिन विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे क्षेत्र के लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर गाँव में विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जो स्थानीय निवासियों और आगंतुकों के लिए एक विशेष आकर्षण रहेगा। इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था को मजबूत करना और समाज में शांति, सद्भाव और समृद्धि की कामना करना है। कंग्रॅजुलेशन उपाध्यक्ष गोपाल यादव मनोज यादव शेरू फारूक सरोज यादव सत्यम यादव एवं अन्य के गणमानिया  लोगों उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here