Home #cricket सलमान अगा के विजयी चौके से पाकिस्तान ने अफ्रीका को उसी के...

सलमान अगा के विजयी चौके से पाकिस्तान ने अफ्रीका को उसी के घर दबोचा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

83
0

पाकिस्तान टीम ने साउथ अफ्रीका को उसी के घर में रौंदकर पहला वनडे मैच जीत लिया है। सलमान अगा और सैम अयूब की जोड़ी की मदद से पाकिस्तान ने पहले वनडे मैच में 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। साउथ अफ्रीका ने मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को उसी के घर में रौंदकर पहला वनडे मैच जीत लिया है। सलमान अगा और सैम अयूब की जोड़ी की मदद से पाकिस्तान ने पहले वनडे मैच में 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।
साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया, जो कि उनके लिए सही साबित नहीं रहा। पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के खेल तक 9 विकेट खोकर 239 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 3 गेंद बाकी रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान की टीम की जीत के रियल हीरो सैम अयूब और सलमान अगा रहे।
पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से दी मात
दरअसल, पहले वनडे मैच में पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 239 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम की शुरुआत खराब रही। अब्दुल्लाह शफीक 4 गेंद का सामना करते हुए बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। ओपनर सैम अयूब का बल्ला खूब गरजा। उन्होंने 119 गेंदों पर 109 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
बाबर आजम 23 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान मोहम्मद रिजवान बल्ले से फ्लॉप रहे। वह 5 गेंद पर महज 1 रन बनाकर चलते बने। पाकिस्तान की टीम की तरफ से सैम के अलावा सलमान अगा जीत के रियल हीरो रहे, जिन्होंने 90 गेंदों पर 80 रन की नाबाद पारी खेली। उनके बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के निकले।
आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए चाहिए थे 2 रन
पहले वनडे मैच का आखिरी ओवर काफी रोमांचक रहा, जहां पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 2 रन की दरकार थी। क्रीज पर सलमान अगा और नसीम शाह की जोड़ी मौजूद थी। आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका की तरफ से मार्को जानसेन गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। अब 5 गेंद पर पाकिस्तान को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे। ओवर की दूसरी गेंद पर सलमान अगा रन आउट होने से बाल-बाल बचे। तीसरे गेंद पर फिर सलमान ने चौका लगाकर ये मैच पाकिस्तान को जिता दिया।
हेनरिक क्लासेन की आतिशी पारी गई बेकार
इससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए शुरुआत अच्छी की। टोनी और रिकेलटन की जोड़ी के बीच अच्छी साझेदारी बनी। कप्तान एडन मार्करम 35 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 86 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इस तरह पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका ने 240 रन का लक्ष्य दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here