Home #indian railway#katihar rail एन एफ रेल में दर्दनाक रेल हादसा,राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से...

एन एफ रेल में दर्दनाक रेल हादसा,राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकराई, 8 हाथियों की मौत।

21
0

एन एफ रेल के लामडिंग मंडल के होजाई जिले में शनिवार की मध्यरात्रि एक बड़ा रेल हादसा उस समय हुआ, जब सैरांग नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जंगली हाथियों के झुंड से टकरा गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में आठ हाथियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन का इंजन और छह डिब्बे पटरी से उतर गए।
कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सह पीआरओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना जमुनामुख कामपुर रेल खंड में सुबह करीब 2.17 बजे हुआ। दुर्घटना स्थल गुवाहाटी से लगभग 126 किलोमीटर दूर स्थित है। घटना के समय ट्रेन नई दिल्ली की ओर जा रही थी। इस दुर्घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। लोको पायलट ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे बड़ा जान-माल का नुकसान टल गया। वही इस घटना के तत्काल बाद गुवाहाटी सहित न्यूजलपाईगुड़ी स्टेशन में रेलवे द्वारा हेल्प डेस्क बनाते हुए हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। न्यूजलपाईगुड़ी से इस ट्रेन में करेंट बुकिंग को छोड़कर 172 यात्रियों की बोर्डिंग थी । इस घटना से मैन लाइन ब्लॉक हो गया जिस दौरान रेल प्रशासन द्वारा कई ट्रेनों को अलग अलग जगह पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर नियंत्रित करते हुए रवाना किया गया।
वही नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। रेलवे की राहत ट्रेनें और अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पटरी पर हाथियों के शव और क्षतिग्रस्त डिब्बों के कारण ऊपरी असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र की रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं, कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। फिलहाल मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है और रेल यातायात को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं। यह हादसा एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष और रेलवे ट्रैक पर वन्यजीव सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की आवश्यकता को उजागर करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here