Home #Katihar rail mandal आरपीएफ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कटिहार मंडल के 150 से अधिक अधिकारी...

आरपीएफ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कटिहार मंडल के 150 से अधिक अधिकारी हुए स्थानांतरित

1
0

रेलवे बोर्ड द्वारा आरपीएफ में बड़े पैमाने पर किए गए रूटीन तबादले के तहत भारतीय रेल के सैकड़ों इंस्पेक्टर एवं सब इंस्पेक्टर का स्थानांतरण किया गया है। इस क्रम में कटिहार रेल मंडल में कार्यरत लगभग 150 से अधिक आरपीएफ इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर भी तबादला सूची में शामिल हैं।
वही स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद आरपीएफ महकमे में हलचल तेज हो गई है। जिसके बाद आरपीएफ के अधिकारी नए कार्यस्थलों के लिए तैयारी में जुट गए हैं।
वही इस संबंध में कटिहार रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पी.एस. ने बताया कि यह रेलवे बोर्ड की नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया रूटीन तबादला है। इसका उद्देश्य संगठन में कार्यकुशलता बढ़ाना तथा विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारियों के अनुभव का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here