Home #katihar टियर पाड़ा के सेंकड़ों लोगों ने विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल एवं...

टियर पाड़ा के सेंकड़ों लोगों ने विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल एवं महापौर उषा देवी अग्रवाल के द्वारा समस्या का समाधान करने पर उनकी सराहना की

38
0

विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल एवं महापौर उषा देवी अग्रवाल के प्रयास से टियर पाड़ा वार्ड नंबर 21 एवं 22 के ग्रामीणों को जल निकासी की समस्या का समाधान किया गया। बताते चले कि पिछले कई दिनों से वार्ड नंबर 21 टियर पाड़ा के सैकड़ो लोगों को शहर के प्रमुख इलाके जेसे दुर्गास्थान, अमलाटोला, गामी टोला, अनाथालय रोड, काॅलोनी न० 2 एवं अन्य इलाकों से बहने वाली नालों के पानी को टियर पाड़ा के आगे फोरलेन के पास कुछ किसानों द्वारा नालें की पानी से हो रहे फसल के नुकसान से वहां बने कल्भट को बंद कर दिया गया था जिससे टियर पाड़ा के निचले हिस्से में रहने सेंकड़ों लोगों को नाले से बहने वाली पानी से जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई थी जिससे लोगों के घर एवं आने जाने वाले सड़क पर पानी का जमावड़ा लग गया था। जिसकी सुचना स्थानीय लोगों द्वारा कटिहार नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल एवं विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल को दी गई। महापौर उषा देवी अग्रवाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों को अपने आवास पर बुला कर समस्या की जानकारी ली कल्भट बंद करने वाले लोगों से भी बात कर दोनों की समस्या का समाधान किया ओर विभागीय लोगों को वहां पर तत्काल 2 पंपिंग सेट लगाने का निदेश दिया।
इस दौरान विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल के द्वारा वहां पहुंच कर सबों को समझाने के बाद बंद किया गया कल्भट को खोल दिया गया ओर लोगों की समस्या का समाधान किया गया।
टियर पाड़ा के सेंकड़ों लोगों ने विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल एवं महापौर उषा देवी अग्रवाल के द्वारा समस्या का समाधान करने पर उनकी सराहना की साथ ही सबों ने महापौर उषा देवी अग्रवाल एवं विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल को समस्या का समाधान कराने पर धन्यवाद किया।
इस मौके पर स्थानीय निगम पार्षद प्रतिनिधि मनोज राय, विनोद सिंह, प्रभाकर झा, अमर झा, राजीव कुमार एवं सैकडों लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here