Home #katihar धोनी मुखिया ने बाढ़ राहत सामग्री नहीं मिलने पर किया जोरदार प्रदर्शन,...

धोनी मुखिया ने बाढ़ राहत सामग्री नहीं मिलने पर किया जोरदार प्रदर्शन, पदाधिकारी के खिलाफ लगाए गंभीर आरोप

56
0

कटिहार जिला के मनिहारी प्रखंड के दक्षिणी कांटाकोष के मुखिया शरीफुल धोनी ने बाढ़ राहत सामग्री की अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मनिहारी ब्लॉक परिसर में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचकर उन्होंने राहत सामग्री के वितरण में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाया, जिससे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया।
धोनी मुखिया प्रमुख पति मंजय साह और उनके समर्थकों का आरोप था कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकारी राहत सामग्री ज़रूरतमंदों तक नहीं पहुंच रही है, जबकि कुछ प्रभावशाली लोगों को इसका लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि असली बाढ़ पीड़ित अब भी मदद की बाट जोह रहे हैं, लेकिन प्रशासन आंख मूंदे बैठा है प्रदर्शन के दौरान “पदाधिकारी मुर्दाबाद” के नारे गूंजते रहे। धोनी मुखिया ने स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा,”बाढ़ पीड़ित लोग राहत सामग्री के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि पदाधिकारी अपनी मिलीभगत से सामग्री का ग़लत तरीके से वितरण कर रहे हैं। अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो हम और उग्र आंदोलन करेंगे।
मुखिया ने आगे कहा कि बाढ़ से प्रभावित कई गांवों में अभी तक प्रशासनिक मदद नहीं पहुंची है, और वहां के लोगों के पास खाने-पीने की वस्तुओं की भारी कमी हो रही है। उन्होंने प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सिर्फ़ दिखावा किया जा रहा है, जबकि ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है।
दूसरी ओर, ब्लॉक के पदाधिकारी ने इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि राहत सामग्री के वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी को सामग्री नहीं मिलने की स्थिति में जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन केवल झूठे आश्वासन दे रहा है और कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।
प्रदर्शन के बाद ब्लॉक परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए जल्द ही एक बैठक बुलाने का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here