Home #katihar दियारा इलाके में काला हीरा के रूप में जानी जाने वाली कलाई...

दियारा इलाके में काला हीरा के रूप में जानी जाने वाली कलाई की फसल पे रहेगा प्रशासन की नजर:आईजी शिवदीप लांडे

86
0

पूर्णिया रेंज के आईजी शिवदीप लांडे आज सुबह मनिहारी पहुंचे। आईजी लांडे ने मनिहारी के उन तमाम इलाकों का दौरा किया, जहां से दियारा क्षेत्र शुरू होता है। इन इलाकों में अपराध और उसकी प्रवृत्ति को समझने के लिए उन्होंने सैकड़ों ग्रामीणों से बातचीत की और यह जानने का प्रयास किया कि उनके इलाके में अपराध पर कैसे नियंत्रण किया जा सकता है।

आईजी लांडे ने मवेशी पालक किसानों और कई व्यवसाइयों से भी क्षेत्र में कानून व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही, उन्होंने मनिहारी अनुमंडल कार्यालय के सामने कई युवाओं से मुलाकात की।
शिवदीप लांडे ने कहा कि अपराध खत्म करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने मनिहारी के उन सभी इलाकों का दौरा किया जो दियारा क्षेत्र से सीधे जुड़े हुए हैं, और इन इलाकों के तमाम लोगों को भरोसा दिलाया कि वे निडर होकर अपना व्यवसाय करें, क्योंकि पुलिस उनके साथ है।
शिवदीप लांडे की इस पहल से दियारा से सटे तमाम इलाकों के लोगों में सुरक्षा का भाव जागृत हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अपराध और अपराधी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।
इस दौरान आईजी लांडे ने दियारा से सटे क्षेत्रों के मवेशी पालकों, किसानों और व्यवसाइयों से पुलिस की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी सेवा के लिए है, इसलिए पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है; पुलिस आपकी सहयोगी है, न कि दुश्मन।
गौरतलब है कि दियारा के कई इलाकों में काला हीरा के रूप में जानी जाने वाली कलाई की फसल अगले दो महीने में कटने के कगार पर होगी। इसे ध्यान में रखते हुए आईजी शिवदीप लांडे ने इन इलाकों का दौरा किया और किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी फसल को कोई आपराधिक तत्व नुकसान नहीं पहुंचा सकेगा। पुलिस इस कार्य के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here