Home #boliwood मनीषा रानी ने की छठी मैया की पूजा, बनारसी सिल्क की फूल...

मनीषा रानी ने की छठी मैया की पूजा, बनारसी सिल्क की फूल जाल वाली साड़ी में लगीं बेहद सुंदर

55
0

अपने लाजवाब डांस, सिजलिंग पिक्स और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में बतौर कंटेंस्टेंट बनकर लाइमलाइट बटोरने वाली मनीषा रानी का इस बार बेहद सुंदर रूप देखने को मिला है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर छठ पूजा के दौरान की तस्वीरें सबके साथ साझा की हैं।

वैसे तो मनीषा हमेशा ही मॉर्डन टच वाले लुक में नजर आती हैं, लेकिन इस पर्व को मनाने के लिए उन्होंने न सिर्फ पारंपरिक परिधान चुना, बल्कि इसे पहनने से लेकर ओवरऑल लुक को स्टाइल करने का तरीका भी पूरी तरह से ट्रडिशनल रहा।

रेशम के धागों से बुनी गई साड़ी में तैयार मनीषा ने अपने फोटोज के साथ कैप्शन लिखते हुए ये भी जाहिर किया कि सभी बिहारियों के लिए छठ पूजा कितना ज्यादा महत्व रखती है। चलिए आपको भी दिखाते हैं मनीषा की सुंदर और प्यारी तस्वीरें।
लाल और हरे रंग की साड़ी में दिखी मनीषा
मनीषा रानी ने इस पर्व के लिए न सिर्फ पारंपरिक परिधान चुना था, बल्कि इसके रंग भी ट्रडिशनल थे। बनारसी सिल्क की साड़ी पर गहरा लाल और हरा रंग देखा जा सकता था। दो बेहद अलग शेड होते हुए भी ये मिलकर खूबसूरत कलर ब्लॉक लुक क्रिएट कर रहे थे।

साड़ी के साथ मनीषा ने फुल स्लीव्स का डीप कट नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना था। इसकी स्लीव्स पर सीक्वन के साथ इंट्रीकेट सिल्वर एम्ब्रॉइडरी देखी जा सकती थी।

सुनहरे वर्क ने बढ़ाई खूबसूरती
मनीषा की साड़ी पर ओवरऑल सुनहरी बूटियां बनी हुई थीं। वहीं बॉर्डर और पल्ले पर पारंपरिक फूल जाल बनाया गया था। ये फ्लोरल वर्क बनारसी साड़ियों की खास पहचान माना जाता है। इस वर्क का कनेक्शन मुगल काल से भी जोड़ा जाता है। उस दौरान शाही लोगों के बनारसी सिल्क कपड़ों पर वर्क के लिए सोने के तारों का इस्तेमाल आम होता था।

फैंसी नहीं, चुने सादे जेवर
अपने साड़ी लुक के लिए मनीषा रानी ने फैंसी जूलरी की जगह सोने के ठोस जेवर चुने थे। उन्होंने चोकर नेकलेस डाला था और उसके साथ मैचिंग की नथ भी पहनी थी। उनके बालों में मांग टीका लगा देखा जा सकता था।

पूजा के लिए मनीषा के चेहरे पर लगा सिंदूर उनकी खूबसूरती को और बढ़ाता हुआ सा लगा। वहीं उनके हाथ कांच की चूड़ियों में बेहद प्यारे लग रहे थे।

इस लुक में मनीषा वाकई में काफी सुंदर और प्यारी लग रही थी। भई तभी तो लोगों ने भी उनकी तारीफ में जमकर कमेंट्स किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here