Home #boliwood बच्चों को रामायण-गीता पढ़ाएं वरना…’, Sonakshi Sinha की जहीर इकबाल संग शादी...

बच्चों को रामायण-गीता पढ़ाएं वरना…’, Sonakshi Sinha की जहीर इकबाल संग शादी पर Kumar Vishwas ने कसा तंज!

49
0

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों विवादों में छाए हुए हैं। पहले मुकेश खन्ना ने एक्ट्रेस की रामायण से जुड़े सवाल का जवाब न देने को लेकर आलोचना की थी और अब कुमार विश्वास ने उनके इंटर-रिलिजन मैरिज पर तंज कसा है।
सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल 23 जून को सालों डेटिंग के बाद लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ सिविल मैरिज की थी। सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर खूब विवाद हुआ था। इंटर-रिलिजन मैरिज के लिए एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर खूब आलोचना भी सहनी पड़ी थी। अब जाने-माने कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने भी इशारों-इशारों में एक्ट्रेस की इंटर-रिलिजन मैरिज पर तंज कसा है।

कुमार विश्वास ने सोनाक्षी पर कसा तंज

कुमार विश्वास हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा पर तंज कसा और एक्ट्रेस की इंटर-रिलिजन मैरिज की आलोचना की। कुमार विश्वास ने कहा, “अपने बच्चों को याद कराइए सीता जी के बहनों के, भगवान राम के भाइयों के। एक संकेत दे रहा हूं, जो समझ जाए उनके लिए तालियां उठें। अपने बच्चों को रामायण सुनवाइए, गीता पढ़वाइए, वरना ऐसा न हो कि आपके घर का नाम रामायण हो और आपके घर की श्री लक्ष्मी को कोई और उठा के ले जाए।” मालूम हो कि शत्रुघ्न सिन्हा के घर का नाम रामायण है।  कुमार विश्वास के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। कुछ लोग कुमार विश्वास की साइड ले रहे हैं तो कुछ लोग उनके इस बयान पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

मुकेश खन्ना से भी हुआ था विवाद

कुमार विश्वास से पहले मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा पर निशाना साधा था। इसकी वजह एक्ट्रेस की इंटर-रिलिजन मैरिज नहीं, बल्कि कौन बनेगा करोड़पति 11 के मंच पर रामायण से जुड़ा एक सवाल का जवाब न देना था। दरअसल, सोनाक्षी से पूछा गया था कि हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे। इस सवाल का जवाब एक्ट्रेस को नहीं पता था। मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी को रामायण से जुड़ा ज्ञान न देने के लिए शत्रुघ्न सिन्हा को दोषी ठहराया था। इसके बाद सोनाक्षी और शत्रुघ्न दोनों ने अभिनेता की क्लास लगाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here