बिहार के कटिहार स्थित कर्नल एकेडमी विद्यालय में रंगों के पावन पर्व होली का उत्सव बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक सजावट और बच्चों की मुस्कान से खिल उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य राजीव एंड्रू महोदय द्वारा किया गया और होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया।
प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। हमें प्राकृतिक रंगों का प्रयोग कर पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश भी दिया गया।
विद्यालय में सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल होली मनाने का विशेष ध्यान रखा गया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कर्नल्स एकेडमी विद्यालय में होली उत्सव के उपलक्ष्य में रंगारंग मेले एवं विभिन्न खेलों का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगे स्टॉलों से सुसज्जित किया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव का उल्लास दिखाई दे रहा था। विद्यार्थियों के लिए अनेक मनोरंजक खेलों की व्यवस्था की गई, जैसे – रिंग फेंको खेल, गुब्बारा फोड़ो, लकी ड्रा, म्यूजिकल चेयर, टिक – टैक – टो, रसी खींच आदि। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रत्येक खेल के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए, जहाँ विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने आनंद लिया। शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ मिलकर खेलों में भाग लिया, जिससे आपसी स्नेह और सौहार्द का वातावरण और प्रगाढ़ हुआ। छोटे बच्चों के लिए विशेष रूप से बिना रंगों के मजेदार खेल रखे गए, जिससे सभी सुरक्षित वातावरण में आनंद ले सकें।
विद्यालय के प्रमुख कर्नल अक्षय कुमार यादव ने कहा की होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। विद्यालय में आयोजित मेला एवं विभिन्न खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, टीम भावना और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। हमारा प्रयास है कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को सांस्कृतिक मूल्यों और भारतीय परंपराओं से भी जोड़ा जाए। सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल होली मनाकर हमने समाज को भी एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया है। विद्यालय के निदेशक अरुण कुमार ने कहा की हमारा उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देना है। होली जैसे सांस्कृतिक पर्वों का आयोजन बच्चों को भारतीय परंपराओं, सामाजिक मूल्यों और आपसी सद्भाव की भावना से जोड़ता है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र न केवल पढ़ाई में, बल्कि सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। मैं इस सफल आयोजन के लिए समस्त शिक्षक गण, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई देता हूँ।”
प्राचार्य महोदय ने कहा की आज के होली उत्सव एवं मेले के इस सफल आयोजन के अवसर पर मैं आप सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं सभी शिक्षकों का विशेष आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपने अथक प्रयासों से कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और आनंदमय बनाया। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस आयोजन में चार चाँद लगा दिए। अभिभावकों का भी हार्दिक धन्यवाद, जिन्होंने अपने सहयोग और उपस्थिति से हमारा उत्साह बढ़ाया। अंत में, आयोजन समिति एवं सहयोगी कर्मचारियों के समर्पण के लिए विशेष धन्यवाद। आप सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम प्रेम, सद्भाव और उल्लास के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
















