Home #Katihar rail mandal कटिहार रेल मंडल में पहली बार नाइट T-10 क्रिकेट का रोमांच,आज मंगलवार...

कटिहार रेल मंडल में पहली बार नाइट T-10 क्रिकेट का रोमांच,आज मंगलवार को होगा फाइनल मुकाबला

1
0

एन.एफ. रेलवे मजदूर यूनियन, कटिहार शाखा-1 के तत्वावधान में पहली बार आयोजित “स्व. दिग्विजयनाथ पांडेय मेमोरियल” अंतर विभागीय T-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 इन दिनों रेलवे ग्राउंड में पूरे शबाब पर है। रात के समय खेले जा रहे इस टूर्नामेंट ने रेलकर्मियों और खेल प्रेमियों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया है।
टूर्नामेंट में रेलवे के एक दर्जन टीमें हिस्सा ले रही हैं। हर दिन दो मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। दिनभर की ड्यूटी के बाद बड़ी संख्या में रेलकर्मी मैदान पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे परिसर में खेल और उत्साह का अनोखा माहौल बन गया है।
इस संबंध में मजदूर यूनियन के शाखा-1 के सचिव सुमन मिश्रा ने बताया कि सोमवार को आयोजित सेमीफाइनल में पहले पारी में इंजीनियरिंग बनाम स्टोर विभाग के बीच सेमीफाइनल मुकाबला में इंजीनियरिंग की टीम ने जीत हासिल कर फाइनल में पहुंची है। जबकि दूसरी पारी की मैच आरपीएफ बनाम मैकेनिकल के बीच समाचार प्रेषण तक शुरू नहीं हुई थी। दोनों खेलो मे विजई टीम के साथ मंगलवार को फाइनल मुकाबला आयोजित होगा। आयोजित क्रिकेट ट्राउनामनेट में एंकर मो शादाब द्वारा किया गया।
आयोजित मैच देखने आए स्व. दिग्विजयनाथ पांडेय के रिश्तेदार सत्यम समदर्शी और संतोष कुमार उपाध्याय ने इस आयोजन के लिए मजदूर यूनियन को धन्यवाद दिया।
सचिव सुमन मिश्रा ने बताया कि इस नाइट टूर्नामेंट का उद्देश्य रेलकर्मियों के बीच आपसी समन्वय और खेल भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी इस आयोजन को खास बना रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here