कटिहार रेल मंडल में बुधवार को रेल महाप्रबंधक का निरीक्षण कार्यक्रम बड़े ही सफल एवं प्रभावशाली तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान रेल महाप्रबंधक चैतन्य कुमार श्रीवास्तव ने अपने निरक्षण दल के साथ मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा कर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में अहम निर्देश दिए।
इस क्रम में रेल महाप्रबंधक द्वारा सर्वप्रथम डिवीजनल रेलवे हॉस्पिटल में नव निर्मित अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी क्लिनिक के उद्घाटन की गई। वहीं इसके अलावा रेलवे इंस्टीट्यूट, कम्युनिटी हॉल एवं स्टाफ कैंटीन का उद्घाटन किया गया, जबकि इसी क्रम में आधुनिक सुविधाओं से युक्त क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास भी किया गया।
इसके बाद रेल महाप्रबंधक द्वारा कटिहार कोचिंग डिपो एवं कटिहार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया, जहां साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं यात्री सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई आवश्यक सुधार कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
रेल महाप्रबंधक द्वारा अपने विशेष निरीक्षण ट्रेन के माध्यम से विभिन्न रेल खंडों, लेवल क्रॉसिंग, पुलों एवं स्टेशनों का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्पीड रन चेक करते हुए रेल संचालन की गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का मूल्यांकन भी किया गया।
वही न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचकर रेल महाप्रबंधक ने इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान रेलवे संस्थान में रेल महाप्रबंधक से सभी यूनियन के पदाधिकारी अलग अलग आकर भेट करते अपने अपने मांगो का ज्ञापन सौंपा ।
इस अवसर पर रेल महाप्रबंधक चैतन्य कुमार श्रीवास्तव ने मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नराह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कटिहार रेल मंडल ने सीमित संसाधनों में भी उत्कृष्ट कार्य कर एक नई पहचान बनाई है। मंडल में साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं एवं इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जो डीआरएम के कुशल नेतृत्व एवं टीमवर्क का परिणाम है। कटिहार रेल मंडल भविष्य में भी इसी ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा और यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगा।
वही रेल महाप्रबंधक चैतन्य कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रेल सेवाओं में गुणवत्ता सुधार, कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता देना तथा यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा का अनुभव उपलब्ध करवाने आदि का जांच करना है। जिससे वे पूरी तरह से संतुष्ट है। मौके पर रेल महाप्रबंधक चैतन्य कुमार श्रीवास्तव के साथ मुख्यालय और डीआरएम किरेंद्र नरह के साथ कटिहार रेल मंडल के सभी पदाधिकारीगण मौजूद थे।
















