एन एफ रेलवे इंप्लॉई यूनियन के मंडल सचिव रजनीश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार संध्या वीआईपी गेस्ट स्थित रेलवे के सब-ऑर्डिनेट स्टाफ रेस्टहाउस में अचानक छापामारी की गई। इस कार्रवाई से पूरे स्टाफ रेस्टहाउस परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
छापेमारी के दौरान वर्षों से अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे रेल कर्मियों को बुलाकर बंद कमरों को खुलवाया गया। जांच के बाद ऐसे सभी कमरों को खाली कराया गया, जिन पर अनधिकृत कब्जा था। यूनियन की इस सख्त कार्रवाई से वहां रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया।
मंडल सचिव रजनीश कुमार ने बताया कि रेलवे की संपत्ति पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मंडल सचिव रजनीश कुमार ने बताया कि कटिहार में ट्रेनिंग के लिए रायगंज और मालदा से 100 से अधिक रेलकर्मी पहुंचे हैं, लेकिन उनके ठहरने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। दूसरी ओर, कुछ छोटे अधिकारी और कर्मचारी लंबे समय से नियमों के विरुद्ध कमरों पर कब्जा जमाए हुए थे। स्टाफ सब ऑर्डिनेट रेस्टहाउस का उपयोग केवल जरूरतमंद और अधिकृत रेल कर्मचारियों के लिए ही सुनिश्चित किया जाएगा। गौरतलब है कि इम्लाइज यूनियन शुरू से ही रेल कर्मियों के हित के लिए लगातार अग्रसर रहा है। मौके पर सैकड़ों यूनियन कर्मी इकट्ठा हो गए और नारेबाज़ी करने लगें । यूनियन का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
















