Home #Katihar rail mandal कटिहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता से मोबाइल चोरी का आरोपी...

कटिहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता से मोबाइल चोरी का आरोपी हुआ गिरफ्तार।

1
0


यात्रियों के सामान की चोरी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आरपीएफ को शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1 मई 2026 को स्टेशन परिसर में आरपीएफ द्वारा चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 02 स्थित मंदिर के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी के दो महंगे टच स्क्रीन मोबाइल (सैमसंग व वीवो) बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद नाजिस अंसारी (23 वर्ष), निवासी फारबिसगंज, अररिया के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि वह पहले भी चोरी के मामले में शामिल रह चुका है।
इस संबंध में आरपीएफ द्वारा उक्त युवक को जीआरपी कटिहार को अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया जहां बाद में रेल थाना में मामला दर्ज किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सजग रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दें। इस अभियान में आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार, मुक्ति शील सहित आरपीएफ के अन्य जवान मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here