Home #Katihar rail mandal कटिहार रेल मंडल में आरपीएफ ने दो मासूमों को किया रेस्क्यू ,वही...

कटिहार रेल मंडल में आरपीएफ ने दो मासूमों को किया रेस्क्यू ,वही रेल के चोरी के तार के साथ रिसीवर को किया गिरफ्तार

4
0

कटिहार रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा लगातार चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत शनिवार को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल किया है।
रेल सूत्रों से मिली जानकारी के। अनुसार एक ओर जहां ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, वहीं दूसरी ओर चोरी किए गए रेलवे के ओएचई कैटेनरी तार के साथ एक रिसीवर को गिरफ्तार किया गया।
कटिहार रेलमंडल अंतर्गत आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार के नेतृत्व में कटिहार रेलवे स्टेशन एवं आसपास के रेल क्षेत्रों में लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 17 मई 2026 को आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कटिहार की एलएएसआई नीता छेत्री एवं एलसीटी सुमन ने एसआईबी टीम के साथ स्टेशन परिसर में ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत मानव तस्करी एवं बाल तस्करी विरोधी अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-01 से दो नाबालिग लड़कों को संदिग्ध अवस्था में बरामद कर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
रेस्क्यू किए गए बच्चों में 16 वर्षीय सद्दाम अली एवं 9 वर्षीय मुर मोहम्मद हैं। वही आरपीएफ द्वारा।दोनों बच्चों को अग्रिम कार्रवाई हेतु चाइल्ड लाइन कटिहार को सुपुर्द कर दिया गया।
जबकि दूसरी कार्रवाई में आरपीएफ के एसआई बाबलू कुमार द्वारा चोरी किए गए ओएचई कैटेनरी वायर मामले में एक रिसीवर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 38 वर्षीय मुकीम के रूप में हुई है। आरोपी को उस समय पकड़ा गया जब वह मोटरसाइकिल से चोरी के तार को दलन की ओर जा रहा था।आरपीएफ ने आरोपी के पास से ओएचई कैटेनरी वायर के 30 कटे हुए टुकड़े बरामद किए हैं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9800 रुपये बताई जा रही है। वही गिरफ्तार मो मुकीम ने खुद को निर्दोष बताया।
बाद में आरपीएफ द्वारा गिरफ्तार युवक के विरुद्ध आरपीएफ पोस्ट में मामला दर्ज करते हुए रेलवे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । जिसके बाद रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया।
आरपीएफ की इन दोनों कार्रवाइयों की रेल यात्रियों एवं स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की है। रेल में लगातार चल रहे अभियान से रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ-साथ मानव तस्करी पर भी प्रभावी अंकुश लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here