Home #Katihar rail mandal कटिहार रेलमंडल के 20 स्टेशन बनेंगे हाईटेक, यात्रियों को मिलेगी एयरपोर्ट जैसी...

कटिहार रेलमंडल के 20 स्टेशन बनेंगे हाईटेक, यात्रियों को मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

2
0

कटिहार रेलमंडल में रेल यात्रियों के लिए अब सुविधाओं का नया दौर शुरू होने जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कटिहार रेलमंडल के कटिहार सहित 20 स्टेशनों का चयन किया गया है, जहां रेल प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर विकास कार्य कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में ये स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर यात्रियों को एक नया और बेहतर यात्रा अनुभव देंगे।
इस संबंध में कटिहार रेलमंडल के एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चयनित सभी स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं जैसे अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। स्टेशनों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। खासकर दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप, आधुनिक शौचालय, सुगम प्रवेश मार्ग, बेहतर प्रतीक्षालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
रेल प्रशासन द्वारा स्टेशन परिसरों में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल सूचना प्रणाली, आकर्षक भवन संरचना, बेहतर प्लेटफॉर्म, स्वच्छ पेयजल, बैठने की उन्नत व्यवस्था एवं यात्री सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। कई स्टेशनों पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
वही कटिहार रेलमंडल में चल रहे इस व्यापक विकास कार्य से यात्रियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि अमृत भारत स्टेशन योजना से न केवल रेलवे स्टेशनों की तस्वीर बदलेगी, बल्कि क्षेत्र के विकास और यातायात व्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।
अब यात्रियों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। आने वाले समय में कटिहार रेलमंडल के स्टेशन आधुनिकता, सुविधा और सुंदरता की नई पहचान बनकर उभरेंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here