Home #Katihar rail mandal विकास की पटरी पर दौड़ता कटिहार: रेल मंडल डीआरएम

विकास की पटरी पर दौड़ता कटिहार: रेल मंडल डीआरएम

2
0

कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य तेज गति से जारी हैं। मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह के कुशल नेतृत्व में विभिन्न रेलखंडों पर अमृत भारत स्टेशन योजना, रेल लाइन दोहरीकरण तथा ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग के कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में कटिहार–पूर्णिया रेलखंड के रोतरा में अत्याधुनिक लॉन्ड्री बूथ की शुरुआत इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। जिससे रेलवे की सेवाओं में और गुणवत्ता आएगी।
डीआरएम किरेंद्र नरह ने बताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से ट्रेनों का परिचालन अधिक सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध होगा। कटिहार रेल मंडल में हो रहे चौमुखी विकास कार्यों की सराहना करते हुए यात्रियों ने डीआरएम के प्रयासों को मंडल के लिए एक नई उपलब्धि बताते हुए डीआरएम किरेंद्र नरह की कार्यशैली और दूरदर्शिता की सराहना किया।
गौरतलब है कि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आधुनिक रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कटिहार रेल मंडल लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here