अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को कटिहार व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह की अध्यक्षता में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजित योग कार्यक्रम में योग गुरु विनोद कुमार पाठक के साथ सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनता है।
वही डीएलएसए सचिव कमलेश कुमार देबू ने बताया कि हम सभी को स्वस्थ रहने के लिए नियमित योगा करनी चाहिए ।
कार्यक्रम में प्रधान जिला जज रणवीर सिंह, प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट धृति जसलीन शर्मा, एडीजे प्रथम, संदीप कुमार मिश्रा, एडीजे टू , आशुतोष रॉय, एडीजे थ्री, सुनील कुमार सिंह, एडीजे नो, महेंद्र प्रसाद यादव, एडीजे एक्साइज संजय कुमार, सीजेएम माधवी सिंह, डीएलएसए सचिव सह एसीजेएम कमलेश कुमार देबू, एसीजेएम बारसोई राम सुजन पाण्डेय, मुंसिफ राहुल दत्ता, रेलवे मजिस्ट्रेट श्री गौरव के साथ न्यायिक पदाधिकारी पूजा सिंह, आशीष कुमार, वेद प्रकाश तिवारी सहित अन्य न्यायिक दंडाधिकारी, पैनल अधिवक्ता, न्यायालय कर्मियों एवं विधिक सेवा प्राधिकार के आशीष कुमार, सिंटू कुमार सहित अन्य सदस्यों के अलावा नजीर ब्रह्मदेव मंडल, पीएलवी पवन कुमार के साथ काफी संख्या में न्यायिक कर्मी आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया।















