भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव पासवान के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है इस निमित्त कटिहार शहर के हरिशंकर नायक स्कूल के प्रांगण से भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर हाथ में तिरंगा लेकर नगर भ्रमण कर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का कार्य किया। उनका यह कदम देशभक्ति की प्रेरणा देता है और हम सभी को इस अभियान में शामिल होने के कार्य किया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा एवं मोर्चा के कार्यकर्ता ने हरिशंकर नायक स्कूल से जीआरपी चौक होते हुए मंगल बाजार बाटा चौक पानी टंकी चौक एमजी रोड होते हुए शहीद चौक से लेकर पुणे हरिशंकर नायक स्कूल तक बाइक रैली द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, विधान परिषद अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायकनिशा सिंह, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, महापौर उषा देवी अग्रवाल ,पूर्व जिला अध्यक्ष लखी प्रसाद महतो, चंद्र भूषण ठाकुर ,जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव ,सौरभ कुमार मालाकार, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री गौरव पटेल भास्कर सिंह, बबन झा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा, प्रदेश मंत्री सीमा,झा, नेहा किरण,युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिषेक सिंह, जोक्शन यादव, महेंद्र झा , सोनू सिन्हा, राकेश पोद्दार, नवीन यादव , अंकित मालाकार, अमर रॉय,गोलू चौरसिया सुशांत सिंह, कृष्ण आदित्य, अमृत शर्मा, मोनू, पप्पू, रोशन भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हर घर तिरंगा यात्रा अभियान में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।