Home #katihar 10 सूत्री मांगों को लेकर जीविका ग्राम संगठन की दीदियों ने किया...

10 सूत्री मांगों को लेकर जीविका ग्राम संगठन की दीदियों ने किया प्रदर्शन, नीतीश कुमार हाय हाय का लगता नारा

40
0

कटिहार जिला के समेली प्रखंड क्षेत्र के जीविका सीएलएफ कार्यालय के प्रांगण में प्रखंड के सभी 103 जीविका कैडरों एवं जीविका दीदियों की एक विशेष बैठक कर 10 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल किया है। वही जीविका के उपकार सीएलएफ चांदपुर के अध्यक्ष किरण देवी और प्रतिष्ठा सीएलएफ विषनीचक अध्यक्ष पिंकी देवी के अगुवाई में सैकड़ो जीविका दीदी ने अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल हुए!
चांदपुर व विषनीचक सीएलएफ बैठक में जीविका प्रखंड के जीविका सीएम पूनम रानी की अगुवाई में आयोजित की गई। समेली प्रखंड क्षेत्र के सभी जीविका केडर एवं जीविका दीदियों के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने को लेकर प्रखंड परियोजना प्रबंधक बीपीएम को एक लिखित आवेदन भी दिया गया है। इस दौरान जीविका समूह के दीदियों के द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जीविका कैडर्स भी बिहार में चल रहे जीविका कैडर्स से जुड़े अनिश्चितकालीन हड़ताल में अपनी भागीदारी कर रहे हैं। बैठक में सभी कैडर्स और जीविका दीदियों ने जीविका से संबंधित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। अपने हक़-अधिकार के लिए नारे बुलंद किए और काला कानून को रद्द करने के पुरजोर आवाज बुलंद किया। सभी ने बिहार जीविका परियोजना की तरफ से जारी किए गए नया ऑफिस आर्डर की प्रतियां का जमकर विरोध किया गया। जब तक कैडर मानदेय पॉलिसी का संशोधन नहीं होता तब तक सभी कैडर अनिश्चितकालीन तक हड़ताल पर रहेंगे।अध्यक्ष किरण देवी और पिंकी देवी सहित जीविका दीदी सीएम पूनम रानी, रोहणी देवी, पुष्पा देवी, रानी कल्पना, भारती कुमारी, यशपाल कौर, मनीषा देवी, बबिता देवी, कंचन देवी, बिंदु कुमारी, रूबी कुमारी, बंधना देवी, सुनीता कुमारी, बीणा कुमारी पूजा कुमारी, कंचन रानी, पूजा कुमारी, कृष्णा कुमारी, माला कुमारी, मंजू देवी, स्वर्णलाता कुमारी, सीमा राय, अर्चना कुमारी, कुमकुम कुमारी, रूबी देवी, निशा देवी, कल्पना देवी सहित जीविका दीदी मौके पर मौजूद थे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here