Home #boliwood रणवीर के साथ बनेगी सारा अर्जुन की जोड़ी, फिल्म में संजय दत्त,...

रणवीर के साथ बनेगी सारा अर्जुन की जोड़ी, फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन जैसे दिग्गज भी आएंगे नजर

46
0

अभिनेता रणवीर सिंह पिता बनने के बाद निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग का अगला शेड्यूल आरंभ करेंगे। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे अन्य कलाकार भी होंगे। सूत्रों के मुताबिक आदित्य ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में रणवीर के साथ रोमांटिक लीड रोल निभाने के लिए सारा अर्जुन को चुना है।

बीते दिनों आई खबरों में कहा गया था कि अभिनेता रणवीर सिंह पिता बनने के बाद निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग का अगला शेड्यूल आरंभ करेंगे। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे अन्य कलाकार भी होंगे।

इस महीने मुंबई में शुरू होने वाले इसके नए शेड्यूल से पहले फिल्म की कास्ट में एक और कलाकार के जुड़ने की जानकारी मिली है। सूत्रों के मुताबिक आदित्य ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में रणवीर के साथ रोमांटिक लीड रोल निभाने के लिए सारा अर्जुन को चुना है।

हालांकि इस पुरुष प्रधान कहानी में उनकी भूमिका अपेक्षाकृत छोटी बताई जा रही है, लेकिन यह फिल्म हिंदी और तेलुगु सिनेमा में बाल कलाकार के रूप में पहचाने जाने के बाद लीड हीरोइन बनने की ओर उनका कदम है। वह अपने करियर के इस नए अध्याय को शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। वह फिल्म के अगले शेड्यूल में शामिल होंगी।

सारा महज 20 साल की हैं
बाल कलाकार के रूप में सारा अर्जुन ने सलमान खान की जय हो और तापसी पन्नू की सांड की आंख जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने मणिरत्नम की पोन्नियन सेलवन फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन का युवा पात्र निभाया था। हालांकि उनके और रणवीर के बीच उम्र का अंतर स्पष्ट है। सारा महज 20 साल की हैं, जबकि रणवीर अगले साल 40 साल के हो जाएंगे।

संजय दत्त खलनायक की भूमिका निभा रहे
आदित्य की इस फिल्म में रणवीर पाकिस्तान में एक मिशन पर खुफिया अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। अक्षय, माधवन और अर्जुन रामपाल भी भारतीय खुफिया एजेंसियों के सदस्यों की भूमिका में होंगे। जबकि संजय दत्त खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को अगले साल की दूसरी छमाही में रिलीज करने की योजना है। बता दें कि सारा अर्जुन के पिता राज अर्जुन बीते दिनों रिलीज फिल्म युध्रा में खलनायक की भूमिका में नजर आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here