अनुमंडल पुलिस सदर 2 धर्मेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जान कारी
कटिहार, 04 अक्टूबर 2024 कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
लूट की योजना बना रहे दो अपराधी गिरफ्तार,
देशी कट्टा और चार कारतूस बरामद 04 अक्टूबर 2024: बरारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूट की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत कर दी है।
वही फलका प्रखंड में मिर्च व्यवसाय लूट कांड मामले में तीन अपराधी को गिरफ्तार किया गया था जिसमें एक अपराधी फरार चल रहा था और मोटरसाइकिल बरामद नहीं किया गया था वहीं फलका पुलिस के द्वारा फरार अपराधी को गिरफ्तार किया गया और मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया ।
DSP धर्मेंद्र कुमार ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस द्वारा निरंतर कार्रवाई से अपराध पर कड़ी नजर रखी जा रही है, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।
















