Home Uncategorized महापर्व छठ को लेकर रेलवे ट्रैक के समीप स्थित घाटों का डीआरएम...

महापर्व छठ को लेकर रेलवे ट्रैक के समीप स्थित घाटों का डीआरएम सुरेंद्र कुमार द्वारा रेल अधिकारीयो के दल के साथ शुक्रवार को किया निरीक्षण

64
0

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत महापर्व छठ को लेकर रेलवे ट्रैक के समीप स्थित घाटों का डीआरएम सुरेंद्र कुमार द्वारा रेल अधिकारीयो के दल के साथ शुक्रवार को निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं के सुविधा के मद्देनजर कई दिशा निर्देश दिए गए। इस निरीक्षण के क्रम में डीआरएम द्वारा संबंधित रेल अधिकारियों को श्रद्धालुओं के घाट तक आवागमन के लिए उचित रोशनी की व्यवस्था,  रेलवे ट्रैक के चारों तरफ से बैरिकेटिंग, अतिरिक्त सुरक्षा कर्मीयो को तैनात करने आदि हेतु निर्देश दिया गया। डीआरएम सुरेंद्र कुमार द्वारा संतोषी चौक स्थित घाट का निरीक्षण के दौरान एडीआरएम मनोज कुमार सिंह सहित सभी विभाग के रेल अधिकारीगण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here