Home #rashifal पारिवारिक मतभेद से रहें दूर, पुराने मित्र से होगी मुलाकात, पढ़ें राशिफल

पारिवारिक मतभेद से रहें दूर, पुराने मित्र से होगी मुलाकात, पढ़ें राशिफल

58
0

राशिफल के अनुसार, आज यानी बुधवार 20 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातकों का किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। वहीं, कुछ राशि के जातकों का रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल। 
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप नया काम शुरू करें, तो अपने परिवार के लोगों से सलाह लेकर करें।  वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें। नहीं तो दुर्घटना का योग बन रहा है। आप पारिवारिक मतभेद से दूर रहें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं।  किसी पुराने मित्र से मिलना होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आप किसी बड़े अधिकारी से मिल सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में आपका कोई नया काम जिसे आप बहुत दिनो से करना चाह रहे हैं। उस काम की शुरुआत होगी। व्यापार आदि में नए पार्टनर बनेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आपका दिन धार्मिक कार्य में निकलेगा। आपका का मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आप आज अपने व्यापार में अच्छे साथी के संपर्क में आएंगे, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपका रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। पत्नी से संबंध मधुर होंगे। 
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपको संभालकर चलने का है। किसी बडी यात्रा आदि पर न जाएं, तो  वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय-व्यापार में आप आज कोई नया काम शुरू न करें। नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढाव वाला बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़  सकता है। अपने खानपान पर संयम रखें। आपका मन अशांत रहेगा। आप व्यवसाय में पार्टनर से नुकसान उठा सकते हैं। कोई नया काम आप शुरू न करें। परिवार में  वाद-विवाद से बचें। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन अच्छा रहेगा। आप कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।                

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपका आज का दिन उतार-चढाव वाला रहेगा। वाद विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई अपने पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा। 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने प्रिय से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा। पत्नी से मतभेद खत्म होंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से आप दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं, परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है । पत्नी से संबंध मधुर होंगे। 

मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Horoscope)
आज आपको अपने किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। मन अशांत रहेगा। आज आप कोई भी व्यापार आदि में बड़ा डिसीजन न लें। पारिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड सकता है।  अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here