कटिहार व्यवहार न्यायालय अंतर्गत कार्यरत वरीय अधिवक्ता मदन कुमार यादव का बुधवार को निधन हो गया। जिस दौरान उनके निधन पर सभी शोकाकुल अधिवक्ताओं ने अपने आप को बुधवार को न्यायिक कार्य से अलग रखा। जिस कारण पूरा दिन न्यायिक कार्य ठप्प रहा।
इस संबंध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया कि वे 1989 से ही इस पेशे से जुड़े हुए थे। वही उनके निधन पर प्रधान जिला जज हेमंत कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला अदालत और अधिवक्ता संघ में संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा के नेतृत्व में अलग अलग शोक सभा का आयोजन करते हुए दो मिनिट का मौन रखते हुए सभी ने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। संघ के सचिव रमेश प्रसाद जायसवाल ने कहा कि वह एक अच्छे व्यक्ति के साथ-साथ अच्छे अधिवक्ता भी थे। जो काफी लोकप्रिय थे। शोकसभा में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश ऋषिकांत कुमार के साथ एडीजे राजीव रमन, अनिल कुमार राम , रंजीत कुमार, तेज प्रताप सिंह, अखिलेश कुमार पांडे, अनंत कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामचंद्र प्रसाद, एसीजेएम प्रवीण मालवीय,रेलवे मजिस्ट्रेट विकास कुमार सिंह के साथ पीपी शंभू प्रसाद, वरीय अधिवक्ता सुशील कुमार झा ,शिवानंद सिंह, पी पी शंभू प्रसाद , विनोद कुमार, अविनाश यादव, चंद्रशेखर पाठक, अशोक कुमार सिंह, पवन दुबे ,यशस्वी अग्रवाल उर्फ जिम्मी, बाबुल खान, मीणा शर्मा, संजय सिंह, राज कुमार वर्मा, अवधेश कुमार, जीवछ प्रसाद शाह ,पुरुषोत्तम पाठक, चंदन कुमार, दिलीप कुमार, अरुण कुमार चौधरी, प्रियंका कुमारी, प्रीति गाइड, रंजिता कुमारी, अर्पणा कुमारी साह, नेहा कुमारी सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी व अधिवक्तागण उपस्थित थे । सभी ने स्वर्गीय अधिवक्ता मदन यादव के मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
















