कर्नल एकेडेमी के प्रथम स्थापना दिवस पर इस वर्ष अत्यंत उत्साह, गरिमा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एवं लेखक श्री इम्तियाज़ अली का विद्यालय में आगमन विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। श्री इम्तियाज़ अली अपनी रचनात्मक सोच, प्रेरणादायक व्यक्तित्व और युवा पीढ़ी से जुड़ी संवेदनशील फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनके आगमन से विद्यार्थियों को रचनात्मकता, आत्म – अभिव्यक्ति और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी।
स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुतियाँ, पुरस्कार वितरण एवं प्रेरणात्मक संबोधन का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एवं लेखक श्री इम्तियाज़ अली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंग कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका (Epochy) का अनावरण किया जाएगा साथ ही उन्होंने जे. कृष्णमूर्ति एम्फीथिएटर का उद्घाटन किया जाएगा। श्री इम्तियाज़ अली विद्यार्थियों को अपने जीवन अनुभव साझा करेंगे तथा सफलता की राह में निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। विद्यालय परिवार इस गरिमामय अवसर पर अभिभावकों, पूर्व विद्यार्थियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति का हार्दिक स्वागत करता है।
















