Home #katihar राज्य संपोषित उच्च विद्यालय प्राणपुर का 66 वां स्थापना दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम...

राज्य संपोषित उच्च विद्यालय प्राणपुर का 66 वां स्थापना दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया

82
0

राज्य संपोषित उच्च विद्यालय प्राणपुर का 66 वां स्थापना दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम विधायक निशा सिंह का विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा फूल का गुलदस्ता देकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, लोकगीत एवं दर्जनों शिक्षाप्रद प्रस्तुति से समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य लोग हतप्रभ हुए। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब प्रतिभा की कोई कमी नहीं रह गई है। ग्रामीण इलाकों की छात्र-छात्राएं प्रतिभावान है। विद्यालय की व्याप्त समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि निदान किया जाएगा विद्यालय में छात्राओं की संख्या एवं शिक्षकों की संख्या में कोई कमी नहीं है। इस मौके पर स्थानीय मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष जयकांत विश्वास, विद्यालय के प्रधानाध्यापक इश्तियाक हैदर, शैलेंद्र दुबे, सच्चिदानंद अरविंद, मृत्युंजय कुमार, मनोज कुमार सहित दर्जनों अभिभावकगण, विधालय शिक्षा समिति सदस्य,छात्र-छात्राएंव गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here