पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेलमंडल अंतर्गत रेलवे ऑफिसर्स क्लब में बुधवार को रेलवे महिला समिति की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक दर्जन से अधिक रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया। समारोह में रेल अधिकारियों, रेल महिला समिति की पदाधिकारियों एवं सैकड़ों रेलकर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रेलवे महिला समिति की अध्यक्षा निवेदिता नरह ने कीया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डीआरएम किरेंद्र नरह अपने टीम के साथ पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ गणेश वंदना से हुई।
रेलवे महिला समिति की ओर से सभी अतिथियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान विभिन्न विभागों के कुल 16 रेलकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर रेलकर्मियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं रेलकर्मी वो नन्हे कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से प्रभावित होकर महिला समिति की अध्यक्षा निवेदिता नरह ने उन्हें नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। वही रेल महिला समिति की अध्यक्षा निवेदिता नरह ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुभकामना दिया।
मौके पर डीआरएम किरेंद्र नरह ने कहा कि रेलवे हमेशा कर्मठ और ईमानदारी से कार्य करने वाले रेल कर्मचारियों का सम्मान करता है। ऐसे कर्मचारियों को भविष्य में आगे बढ़ने के और भी अवसर दिए जाते हैं। उन्होंने सभी रेलकर्मियों को निष्ठा और समर्पण के साथ ड्यूटी निभाने के लिए धन्यवाद देते हुए आगे भी इसी तरह सहयोग करने की अपील कीया।
आयोजित कार्यक्रम का संचालन रितेश ठाकुर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महिला समिति की सक्रिय संयुक्त सचिव सुधा कुमारी ने किया।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान रेलवे महिला समिति द्वारा सम्मानित किए गए रेलकर्मियों में रेवती नंदन शर्मा, देबरूपा कुंडू, अखिलेश कुमार ,खेम बहादुर थापा, साधन चक्रवर्ती , चंद्र शेखर प्रसाद, संजय राउत , प्रोबल कुमार पॉल, शीला एम. एम. , मनोज कुमार , मणि कुमारी , मुकेश कुमार पासवान मिथिलेश कुमार , रीना सिंह, सूरज प्रकाश मिश्रा, स्कूल प्राचार्य रीता रानी चौधरी शामिल है।
गौरतलब है कि रेलवे महिला समिति द्वारा रेल में यह कार्यक्रम बीते 1 मई की जगह 14 मई को भव्य तरीके से आयोजित हुआ था। जिसमें रेलवे महिला समिति द्वारा सभी चयनित कर्मियों को सम्मानित किया गया। मौके पर डीआरएम किरेंद्र नरह, एडीआरएम मनोज कुमार सिंह सहित सभी रेल अधिकारी एवं रेलवे महिला समिति की अध्यक्षा निवेदिता नरह, उपाध्यक्ष पूजा सिंह, सचिव मंजरी पाल, कोषाध्यक्ष शिल्पी मंडल, संयुक्त सचिव सुधा कुमारी सहित सभी पदाधिकारी के साथ , चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर आईसी उमाशंकर सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
Home #katihar रेलवे महिला समिति द्वारा उत्कृष्ट रेलकर्मियों को किया गया सम्मानित। सांस्कृतिक कार्यक्रमों...













