कटिहार रेल मंडल के जोगबनी स्टेशन यार्ड में जलजमाव के कारण पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव करने का निर्णय लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 5 अक्टूबर 2025 से चलने वाली कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रेल प्रशासन द्वारा शॉर्ट टर्मिनेट और आंशिक रूप से शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएंगी।
जिसमें ट्रेन संख्या 13212 (दानापुर – जोगबनी) एक्सप्रेस अब बथनाहा स्टेशन पर समाप्त होगी, जबकि ट्रेन संख्या 13213 (जोगबनी – सहरसा जं.) एक्सप्रेस अब बथनाहा स्टेशन से प्रारंभ होगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 75755 (कटिहार – जोगबनी) डेमू अब बथनाहा पर समाप्त होगी। जबकि ट्रेन संख्या 75756 (जोगबनी – कटिहार) डेमू अब बथनाहा से प्रारंभ होगी।
वही ट्रेन संख्या 12487 (जोगबनी – आनंद विहार टर्मिनल) सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब अगले आदेश तक जोगबनी की जगह फारबिसगंज स्टेशन से प्रारंभ होगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व रेलगाड़ी की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
















