मुख्य अतिथि कर्नल रामकुमार नरवाल ने किया वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन
कर्नल एकेडमी में वार्षिक खेल – कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
शहर के सिरसा स्थित कर्नल एकेडमी में 21 दिसंबर से वार्षिक खेल – कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया , यह प्रतियोगिता 21 से 23 दिसंबर तक आयोजित किया जाएग| मुख्य अतिथी कर्नल रामकुमार नरवाल, निदेशक ए. आर. ओ द्वारा कार्यक्रम शुभारंभ किया गया उसके बाद मुख्य अतिथी द्वारा बच्चो को मार्च पास्ट की सलामी दी गयी| सम्पूर्ण विधालय के बच्चो को चार हाउस में विभाजित किया गया हैं, रमण हाउस, आर्यभट हाउस, टैगोर हाउस और गाँधी हाउस इन चारो हाउस के कप्तान के नेतृत्व में मार्च पास्ट का आयोजन किया गया| आर्यभट हाउस के कप्तान कुमार प्रणव और श्रेय्शी गर्ग, गाँधी हाउस के कप्तान आदित्य कुमार और अनन्या कुमारी, रमण हाउस के कप्तान नितीश कुमार और ट्विंकल, टैगोर हाउस के कप्तान हर्षवर्धन झा और आयुसी स्वर्णकार मार्च पास्ट का नेतृत्व किया उसके बाद विभिन्न कक्षों के द्वारा बच्चो के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमे प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चार, पांच के बच्चो के द्वारा डांस का आयोजन किया गया| उसके बाद जूनियर क्लास के बच्चो के द्वारा अपनी खेलकूद की प्रतिभा को प्रदर्शित किया गया | जिसमे फिलिंग बास्केट, स्पून रेस, 100 मीटर रेस जूनियर क्लास के द्वारा किया गया|
क्लास 6 से 10 के बच्चो द्वारा 200 मीटर बाधा रेस, 100 मीटर रेस, लॉन्ग जम्प और 1200 मीटर रेस में भाग लिया गया| क्लास प्रथम के फिलिंग बास्केट में गौरव को प्रथम आशीष को द्वितीय और सिद्दार्थ को तृतीय स्थान मिला स्पून मार्बल रेस में कक्षा पांचवी के आकर्ष कुमार को प्रथम स्थान मिला| 1200 मीटर रेस में गाँधी हाउस के अनिश कुमार को प्रथम, टैगोर हाउस के यश राज के द्वितीय और रमण हाउस के हर्षवर्धन को तृतीय स्थान मिला| 1200 मीटर गर्ल्स रेस में टैगोर हाउस की नेहा को प्रथम, रमण हाउस की एंजेल को द्वितीय और आर्यभट हाउस की आकृति राज को तृतीय स्थान मिला|
इस अवसर पर कर्नल एकेडमी के प्रमुख अक्षय कुमार यादव ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि खेल से बच्चों का शारिरिक एवं मानसिक विकास होता है। विद्यालय के निदेशक अरुण कुमार ने कहा की खेलकूद बच्चो के जीवन में शारिरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक हैं इससे बच्चो में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता हैं , प्राचार्य राजीव एंड्रू ने कहा की विद्यालय में खेलकूद वार्षिकोत्सव का आयोजन अतिअवश्याक इस से बच्चो में प्रतियोगिता की भाबना का विकास होता हैं प्राचार्य महोदय ने सभी अभीभावक को धन्यवाद दिया |
















