Home #India #Nepal border जेनजी आंदोलन के बाद भारत नेपाल के सम्बन्ध पर एक दिवसीय परिचर्चा...

जेनजी आंदोलन के बाद भारत नेपाल के सम्बन्ध पर एक दिवसीय परिचर्चा का हुआ आयोजन!

27
0

जेनजी आंदोलन के बाद भारत नेपाल के सम्बन्ध पर एक दिवसीय परिचर्चा का कार्यक्रम लक्षमिनिया युवा क्लब के द्वारा विराटनगर स्थित नेपाल पत्रकार महासंघ के सभा भवन मे आयोजित की गयी, आयोजित कार्यक्रम का अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष नितेश साह ने किया तो प्रमुख अतिथि के रूप मे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जयराम यादव मौजूद थे तो विशिष्ट अतिथि के रूप मे अररिया नगर परिषद के उप मेयर गौतम साह उपस्थित थे, आयोजित कार्यक्रम मे वक्ता के द्वारा जेनजी आंदोलन के बाद नेपाल मे बदल रही परस्थिति पर चर्चा किया तो वक्ता के द्वारा नेपाल मे चीन के नागरिक के द्वारा मधेश कि बेटी कि तस्करी का मुद्दा उठाते हुए कहा की चीन की नजर अब मदेश मे है जिसके बाद तराई इलाके की बेटियों की तस्करी बढ़ी है जो कही न कही भारत नेपाल के बेटी रोटी के सम्बन्ध पर असर पड़ने की बात कही!

उठा बांग्लादेश का मुद्दा

धार्मिक अभियंता पत्रकार कौशल निरौला ने बांग्लादेश की घटना पर गहरी चिंता ब्यक्त करते हुए कहा की भारत नेपाल की खुली सीमा है इसको लेकर नेपाल के नागरिक होने के नाते इसी मंच से भारत सरकार से मांग करते है की नेपाल मे किसी तरह के घुसपैठि न हो पाए वही श्री हरी सत्संग समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीखम चंद सरल ने दो देश के मित्रता पर चर्चा किया तो रस्वपा नेता बीरेंद्र साह ने कहा की भारत ही हमरा पडोसी है लेकिन समय समय पर भारत के तरफ से कुछ नेता के द्वारा नेपाल को छोटा दिखाने का प्रयास किया जाता है वही पत्रकार बरुन मिश्रा के द्वारा अपने मंतवय मे कहा की भारत के बिना नेपाल का नेपाल के बिना भारत का संबंध अधूरा है भारत मे जहाँ अरबों की जनसंख्या है वहा चंद नेता के अभिव्यक्ति से सम्बन्ध को कोई फर्क नहीं पड़ता वही प्रमुख रूप से सुस्मिता ठाकुर, जयराम यादव, राजेश गुप्ता, राजकुमार यादव, अनिल ठाकुर, अभिषेक साह, आभा अनुपमा, महेश साह स्वर्णकार, राजेश कुमार शर्मा, सहित दर्जनों नेताओं ने अपने विचार रखे वही क्लब के सदस्य कार्यक्रम के ब्यवस्थापन मे जुटे रहे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here