Home #India #Nepal border बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में बिराटनगर में बांग्लादेश...

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में बिराटनगर में बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन, जलाये गए झंडे

38
0

आतंकवाद मुर्दावाद

बंगलादेशी मसलमान मुर्दावाद

नेपालमा घुसपैठ र जिहाद बंद गर जैसे नारे लगे

बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले में एक हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या की घटना के खिलाफ बिराटनगर में युवाओं ने बिश्व हिन्दू परिषद व हिन्दू सम्राट सेना के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया और बांग्लादेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला व झंडा जलाया। प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की और बांग्लादेश सरकार पर हिंदू माइनॉरिटी के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। युवाओं ने इस अवसर पर नेपाल में मुस्लिम कमीशन को समाप्त करने की भी मांग उठाई। उनका कहना था
कि यदि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा रुकने और अपराधियों के खिलाफ उचित कार्रवाई न होने पर, वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। बांग्लादेश में हत्या की घटना पिछले गुरुवार रात मैमनसिंह जिले के भालुका उपजिला में 25 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को पैगंबर मुहम्मद का अपमान करने के झूठे आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद उसकी लाश को पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here