एन एफ रेलवे अंतर्गत गुवाहाटी में 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित चार दिवसीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2025 में कटिहार रेल मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का पंचम लहराते हुए कटिहार रेलमंडल को गौरांवित किया है। जिस दौरान ग्रुप खेलों से लेकर व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं तक, हर स्तर पर कटिहार डिवीजन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कटिहार रेल मंडल ने कुल 12 स्वर्ण, 06 रजत एवं 12 कांस्य पदक प्राप्त कर 102 अंकों के साथ ओवरऑल द्वितीय स्थान हासिल किया। वही टीम इवेंट में वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल में स्वर्ण पदक, बॉक्स क्रिकेट में रजत तथा पुरुष रस्साकशी में कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
वही व्यक्तिगत स्पर्धाओं में डीसीएम कटिहार संगीता मीणा ने टेबल टेनिस सिंगल्स एवं डबल्स में स्वर्ण पदक जीतकर कटिहार रेल मंडल का नाम रोशन किया। इसके अलावा बैडमिंटन पुरुष एकल में सीनियर डीएसटीआई गौरव राजपाल , टेबल टेनिस पुरुष एकल में डीएमओ डॉ सौरव तथा पुरुष डबल्स में एडीआरएम न्यूजलपाईगुड़ी और सौरव कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
वहीं 100*4 मीटर रिले दौड़ में प्रियंम कुमार, डॉ. गौरव, रामनिवास सैनी एवं भारत मोटेरिया की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
इस ऐतिहासिक सफलता में कप्तान के रूप में डीआरएम कटिहार किरेंद्र नराह की प्रेरक भूमिका रही, जबकि पूरे दल का कुशल नेतृत्व स्पोर्ट्स ऑफिसर पंकज पाल द्वारा किया गया। कटिहार रेल मंडल की यह उपलब्धि सभी रेलकर्मियों के लिए गर्व का विषय है।
















