Home #katihar कर्नल एकेडमी में वार्षिक खेल दिवस का भव्य समापन, टैगोर हाउस बना...

कर्नल एकेडमी में वार्षिक खेल दिवस का भव्य समापन, टैगोर हाउस बना 2025 का विजेता

16
0

कर्नल एकेडमी में खेलों का महाकुंभ संपन्न, टैगोर हाउस ने जीता वार्षिक खेल दिवस 2025


टैगोर हाउस 2025 वार्षिक खेल दिवस का विजेता रहा
शहर के सिरसा स्थित कर्नल एकेडमी विद्यालय में आयोजित वार्षिक खेल दिवस का तृतीय एवं अंतिम दिन अत्यंत उत्साह, उमंग और गौरवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रातःकाल से ही विद्यालय परिसर विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं अतिथियों की उपस्थिति से चहल-पहल से भर गया। पूरे परिसर को रंग – बिरंगे झंडों, गुब्बारों और सजावटी बैनरों से आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे उत्सव का माहौल और भी मनमोहक प्रतीत हो रहा था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन अनमोल अरविंद सासवडकर के आगमन के साथ हुआ। विद्यालय के बच्चों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके पश्चात खेल ध्वज के समक्ष सलामी देकर अंतिम दिवस के कार्यक्रमों का औपचारिक आरंभ किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की। तीसरे दिन के कार्यकम का आरंभ जूनियर क्लास और सीनियर क्लास के बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर किया गया। प्रतियोगिता में 800 मीटर रिले रेस, 100 मीटर मटका रेस, 100 मीटर स्लो साइकिल रेस। इन प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभा का जौहर दिखाया। जिसमें नितीश मंडल, यश राज, धनप्रिय, अनन्या कुमारी, नेहा कुमारी, कृष्ण यादव, अद्रिजा, सुप्रिया कुमारी आदि शामिल थे। प्रतियोगिता में टैगोर हाउस 218 अंक के साथ प्रथम, रमण हाउस 202 अंकों के साथ द्वितीय, आर्यभट हाउस 195 अंकों के साथ तृतीय, गाँधी हाउस 180 अंकों के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। सभी हाउस ने अपने जीत का जश्न अपने – अपने अंदाज में मनाया। विद्यालय के खेल प्रभारी कार्तिक सातरा एवं वंदना सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता को निष्पक्ष रुप से सफल कराया। अंत में सभी चार हाउसों ने अपने-अपने हाउस कैप्टन की अगुवाई में मार्च पास्ट किया।
मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन अनमोल अरविंद सासवडकर ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण – पत्र प्रदान कीं। पुरस्कार वितरण के उपरांत मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। अपने प्रेरणादायक भाषण में उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को हार से निराश न होने और जीत से अहंकार न करने की सीख दी। इस अवसर पर कर्नल एकेडमी के प्रमुख कर्नल अक्षय कुमार यादव ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। विद्यालय के निदेशक अरुण कुमार, प्राचार्य राजीव एंड्रू एवं सभी शिक्षकों ने बच्चों के उज्जवलमविष्य की कामना की तथा उन्हें खेल एवंप्र तियोगिताओंमें ऐसे ही भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य महोदय राजीव एंड्रू ने भी अपने संबोधन में खेल शिक्षकों एवं आयोजन समिति और खेल दिवस के तृतीय एवं अंतिम दिन का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। अंततः यह कहा जा सकता है कि वार्षिक खेल दिवस का अंतिम दिन विद्यालय के इतिहास में एक यादगार अध्याय के रूप में अंकित हो गया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रदान की। सभी ने यह संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी खेलों के माध्यम से स्वस्थ, अनुशासित और आत्मनिर्भर नागरिक बनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here