बालुरघाट रेलवे स्टेशन पर उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) ने आधुनिक LHB रेक युक्त ट्रेन संख्या 13161 बालुरघाट-कोलकाता एक्सप्रेस के शुभारंभ समारोह में
प्रकाश डालते हुए बताया कि ये कोच अधिक सुरक्षा, बेहतर सवारी अनुभव, कम कंपन, उच्च गति क्षमता और आग प्रतिरोधी डिजाइन प्रदान करते हैं, जिससे यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा मिलेगी। यह उन्नयन उत्तर बंगाल के लाखों यात्रियों, छात्रों, मरीजों एवं व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण है।
इसके बाद माननीय मुख्य अतिथि, शिक्षा एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए LHB कोचों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये कोच यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रेल यात्रा को और भी विश्वसनीय बनाते हैं।
समारोह के समापन पर डॉ. मजूमदार जी समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन नये LHB रेक के साथ बालुरघाट से कोलकाता की ओर प्रस्थान की।
यह उपलब्धि उत्तर बंगाल के रेल विकास में एक ऐतिहासिक कदम है।
















