Home #bihar BN मंडल विश्वविद्यालय के शोधार्थी सुरज कुमार ने सफलतापूर्वक पास की पीएचडी...

BN मंडल विश्वविद्यालय के शोधार्थी सुरज कुमार ने सफलतापूर्वक पास की पीएचडी वाइव-वॉयस परीक्षा

19
0

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के विश्वविद्यालय समाजशास्त्र विभाग के शोधार्थी श्री सुरज कुमार की पी-एच.डी. वाइव-वॉयस परीक्षा दिनांक 22 दिसंबर 2025 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। शोध प्रबंध का विषय “महिला सशक्तीकरण में जीविका योजना की भूमिका (पूर्णियाँ जिला का एक समाजशास्त्रीय अध्ययन)” रहा, जो समकालीन सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य में अत्यंत प्रासंगिक एवं शोधपरक माना गया।

मौखिक परीक्षा में वाह्य परीक्षक के रूप में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष सह समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रेखा ने शोध प्रबंध के सैद्धांतिक ढांचे, अनुसंधान पद्धति एवं निष्कर्षों पर विस्तृत प्रश्न किए। शोधार्थी द्वारा दिए गए सटीक, तर्कसंगत एवं तथ्यपरक उत्तरों से वे संतुष्ट रहीं तथा अध्ययन को समाजशास्त्रीय दृष्टि से उपयोगी एवं नीति-निर्माण हेतु सहायक बताया। साथ ही प्रोफेसर रेखा ने शोधार्थी सुरज कुमार को सलाह भी दिया कि वो अपने शोध की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर बिहार सरकार और लोकभवन (राजभवन) को भी भेजें।

इस अवसर पर शोध निदेशक डॉ. विवेक प्रकाश सिंह ने शोध की संपूर्ण प्रक्रिया, क्षेत्रीय अध्ययन, आंकड़ों के विश्लेषण तथा निष्कर्षों की वैज्ञानिकता की सराहना करते हुए कहा कि यह अध्ययन ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक एवं निर्णयात्मक सशक्तीकरण को समझने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने शोधार्थी के सतत परिश्रम, अनुशासन एवं विषय के प्रति प्रतिबद्धता की विशेष प्रशंसा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) राणा सुनील कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि जीविका योजना जैसे कार्यक्रमों के सामाजिक प्रभाव को समझने के लिए इस प्रकार के सूक्ष्म एवं क्षेत्र-आधारित अध्ययन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने शोधार्थी को सफल वाइव-वॉइस के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल अकादमिक भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

वाइव-वॉइस के दौरान सामाजिक विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. कैलाश प्रसाद यादव, विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. मनोरंजन प्रसाद, डॉ. सदय कुमार, डॉ. तुम्पा कुमारी, डॉ प्रफुल कुमार, डॉ. डॉ सज्जाद अख्तर, डॉ अमरेंद्र पासवान, डॉ निशा, डॉ प्रियंका, डॉ पूजा गुप्ता, डॉ मोनिका, डॉ अशोक पांडे, डॉ नफीसा नाज़, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. अरविंद, तथा विश्वविद्यालय के अन्य विभागों के शिक्षक, मीडिया कर्मी डॉ. संजय परमार तथा सहित विभाग के शोधार्थी ब्रजेश कुमार सिंह, रोशन कुमार, धीरेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, जितेंद्र कुमार शर्मा, रूपेश कुमार तथा विद्यार्थी मनीष कुमार, सागर कुमार सहित कई अन्य विभागों के शोधार्थी एवं छात्र – छात्राएँ भी उपस्थित हुये साथ ही अन्य विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ प्रणवीर सिंह एवं डॉ. जागृति तथा गोरखपुर विश्वविद्यालय से डॉ राकेश सिंह गूगल लिंक के माध्यम से इस viva voce से ऑनलाइन जुड़े।

समापन सत्र में सभी ने श्री सुरज कुमार को उनकी इस महत्वपूर्ण अकादमिक उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं। इस अवसर पर डॉ. आलोक राज तथा परिवार की ओर से पिता श्री प्रमोद कुमार सिंह एवं भाई श्री चंदन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here