बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक, 106 वर्षीय वरिष्ठ शिक्षक नेता व्रजननन्दन शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भवन, विनोदपुर करिहार में शोकसभा का आयोजन किया गया।
शोकसभा के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सभा को संबोधित करते हुए प्रधान सचिव दुलाल क्रांति ने कहा कि व्रजननन्दन शर्मा ने अपने जीवन की लंबी पारी में शिक्षक हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनका जीवन शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और संगठनात्मक मजबूती के लिए समर्पित रहा, जिसे शिक्षक समाज हमेशा स्मरण रखेगा।
इस अवसर पर जिला प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष, सुबोध प्रसाद, मनोज कुमार, कैलाश प्रसाद मंडल, तपन कुमार, रमणकांत झा, बी.एस. पाल, दिनेश यादव, निर्भय कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने उनके योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।















