Home #katihar राहुल गांधी का जन्मदिन कटिहार में अनाथ आश्रम के बच्चों संग मनाया...

राहुल गांधी का जन्मदिन कटिहार में अनाथ आश्रम के बच्चों संग मनाया गया

3
0


बिहार के कटिहार ने  नेता प्रतिपक्ष सह सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मनिया स्थित अनाथ आश्रम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आश्रम में रह रहे बच्चों के साथ राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा केक काटकर की गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद बच्चों को केक खिलाया गया और उनके साथ खुशियां साझा की गईं।
अर्बन अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को बच्चों, गरीबों, किसानों, छात्रों, मजदूरों एवं शोषित वर्गों से विशेष लगाव है। इसी भावना के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी समाज के वंचित वर्गों की आवाज हैं और उनके विचारों एवं कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प कांग्रेसजनों ने लिया है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, बिस्कुट एवं टॉफियों का वितरण भी किया गया।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, नगर अध्यक्ष (अ) पुतुल सिंह, नगर अध्यक्ष (ब) रिंकू मिश्रा, सऊद मुखिया, युवा अध्यक्ष मन्नी पासवान, राज आनंद सिंह, राकेश पोद्दार, अभिषेक प्रताप सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here