Home #bihar वंदे भारत को लेकर भारत नेपाल रेल यात्री सहजीकरण समिति की अहम...

वंदे भारत को लेकर भारत नेपाल रेल यात्री सहजीकरण समिति की अहम बैठक शनिवार को

38
0

सीमांचल में रेल सुविधा को लेकर लंबे समय से चल रही मांग अब जोर पकड़ने लगी है। इसी कड़ी में भारत नेपाल रेल यात्री सहजीकरण
समिति की ओर से शनिवार को सुबह 10 बजे नेपाल के विराटनगर में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।
समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा और सचिव विकाश मंडल ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा वंदे भारत एक्सप्रेस को पूर्णिया के बजाय जोगबनी से चलाने की मांग को लेकर रणनीति तैयार करना है। उन्होंने कहा कि हाल ही में वंदे भारत को पूर्णिया से चलाने की घोषणा हुई है, लेकिन सीमांचल सहित पड़ोसी देश नेपाल के लोगों की पुरानी और जायज़ मांग है कि यह ट्रेन जोगबनी से चले।

उन्होंने कहा कि जोगबनी बॉर्डर एरिया होने के कारण अररिया, सहित नेपाल के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। यदि ट्रेन जोगबनी से शुरू होती है तो सीमांचल के लाखों यात्रियों की दिल्ली और अन्य महानगरों तक की दूरी काफी आसान हो जाएगी।
राजेश शर्मा और विकास मंडल ने कहा कि यह मुद्दा केवल फारबिसगंज या अररिया का नहीं, बल्कि पूरे सीमांचल का है। समिति का प्रयास होगा कि इस मांग को मजबूत रूप से सरकार और रेलवे मंत्रालय के समक्ष रखा जाए। उन्होंने सभी सदस्यों और जागरूक नागरिकों से अपील की है कि इस बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here