प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन में प्रियंका कुमारी की भूमिका रही स्मरणीय, राजू कुमार ने संभाली नई जिम्मेदारी
अनुमंडल मुख्यालय सभा भवन में आयोजित विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित औपचारिकता के साथ भावनाओं का गहरा समागम देखने को मिला। भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) प्रियंका कुमारी के स्थानांतरण शेखपुरा अनुमंडल हो गया । नवपदस्थापित एसडीएम राजू कुमार के पदभार ग्रहण के कार्यक्रम आयोजन किया गया।
अनुमंडल क्षेत्र कार्यकाल के दौरान प्रभारी एसडीएम प्रियंका कुमारी ने जिस संवेदनशीलता, कर्मठता और जिम्मेदारी के साथ प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया, वह स्थानीय प्रशासन और आमजन के बीच लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा। जनसमस्याओं के प्रति उनकी तत्परता, राजस्व एवं विधि-व्यवस्था के मामलों में संतुलित दृष्टिकोण तथा विकास कार्यों के प्रति उनकी सक्रिय भागीदारी ने बारसोई को एक सशक्त प्रशासनिक दिशा दी।
विदाई के समय उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने कहा सुश्री प्रियंका कुमारी का कार्यकाल केवल एक प्रशासनिक अवधि नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का उदाहरण रहा।
प्रियंका कुमारी का स्थानांतरण शेखपुरा जिले के एसडीएम के रूप में हुआ है। विदाई के क्षणों में वातावरण भावुक हो उठा, जहां कई लोगों ने उनके साथ कार्य करने के अनुभव को साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसी अवसर पर सुपौल जिले के निर्मली अनुमंडल में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के रूप में कार्यरत रहे राजू कुमार ने बारसोई के नए अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदभार संभाला। नए एसडीएम राजू कुमार ने विधि व्यवस्था मामले में लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं जानता कि जो भी समस्या है ।जल्द से जल्द निष्पादन किया जाए एवं सरकार की जो भी योजनाएं हैं आम जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया। योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना, आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और प्रशासन व जनता के बीच विश्वास की कड़ी को और मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
इस समारोह में बारसोई के रजिस्टार कृष्ण मोहन जायसवाल, बीडीओ चंदन प्रसाद, नगर कार्यपालक अधिकारी रजनीश कुमार, कलेक्शन ऑफिसर विवेक कुमार पत्रकार विजय भारती, अधिवक्ता गण,सहित कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे कार्यक्रम सादगी , गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ.
विदाई सह स्वागत समारोह इस बात का प्रतीक बना कि प्रशासनिक स्थानांतरण केवल पदों का परिवर्तन नहीं, बल्कि सेवा की निरंतरता जिम्मेदारियों के नए अध्याय की शुरुआत होती है। नए एसडीएम जनता को उम्मीद बड़ी लोगों को न्याय के साथ इंसाफ मिलेगा।



