Home #katihar एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में बिहार की चमक, कटिहार की टीम...

एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में बिहार की चमक, कटिहार की टीम को सीएम योगी ने किया सम्मानित

3
0

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित विधान सभा प्रांगण में आयोजित भव्य सांस्कृतिक समारोह में बिहार, कटिहार की टीम को माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में पूरे देश से आए कलाकारों के साथ बिहार के 11 कलाकारों ने अपनी सशक्त एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से राज्य की समृद्ध लोक-संस्कृति और कलात्मक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया।

यह प्रस्तुति उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुई, जहाँ बिहार के कलाकारों ने अपने उत्कृष्ट नृत्य और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति से दर्शकों एवं अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस दल का नेतृत्व बिहार कला सम्मान से सम्मानित कलाकार राहुल कुमार रजक ने ग्रुप लीडर के रूप में किया। उनके कुशल मार्गदर्शन, अनुशासन और कलात्मक दृष्टि ने टीम को एक सशक्त पहचान दिलाई। उनके साथ इस सांस्कृतिक यात्रा में दीपा कुमारी, अमृता सेन, सुमी दे, प्रगति कुंडू, प्रज्ञा कश्यप, निशा कुमारी, सृष्टि कुमरी, श्रीजॉय दत्त, खुशबू कुमारी एवं रिंपा गुप्ता ने सहभागिता निभाई।

इस उपलब्धि से न केवल बिहार के कलाकारों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि राज्य की लोक-कला, संस्कृति और युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान भी मिली है। यह प्रस्तुति बिहार की सांस्कृतिक समृद्धि, एकता और कलात्मक क्षमता का सशक्त उदाहरण बनी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here