Home #Katihar rail mandal कटिहार स्टेशन पर आरपीएफ की नई पहल: सेगवे से यात्रियों को जागरूक...

कटिहार स्टेशन पर आरपीएफ की नई पहल: सेगवे से यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है

10
0

कटिहार रेलमंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल ने कटिहार स्टेशन पर यात्रियों को सुरक्षा और रेल नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए एक नई और आधुनिक पहल शुरू की है। अब आरपीएफ जवान सेगवे (इलेक्ट्रिक स्कूटर) पर सवार होकर प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में घूमते हुए यात्रियों को सुरक्षित यात्रा, टिकट संबंधी नियम, स्टेशन पर अनुशासन और सामान की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण संदेश देकर जागरूक कर रहे हैं।
इस पहल से न सिर्फ यात्रियों को जानकारी मिल रही है, बल्कि स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था भी और अधिक प्रभावी एवं तेज हुई है। यात्रियों ने इस कदम को सराहते हुए कहा कि सेगवे पर घूमते हुए आरपीएफ जवानों को देखना एक नया और सकारात्मक अनुभव है।
इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस के निर्देशानुसार कटिहार में आरपीएफ द्वारा यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रेलवे नियमों का पालन करने के लिए उठाया गया है। जिसे भविष्य में धीरे धीरे और ज्यादा व्यापक स्तर पर लागू करने की योजना है। मौके पर आरपीएफ ईस्ट पोस्टकमांडर राकेश कुमार के साथ सब इंस्पेक्टर अवेदानंद सिंह सहित कई सुरक्षा अधिकारी और जवान मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here