पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल के मंडल रेल प्रबंधक किरेन्द्र नरह द्वारा शनिवार को पूर्व निर्धारित निरीक्षण कार्यक्रम के तहत मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों का सफल, विस्तृत एवं प्रभावी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम किरेंद्र नरह ने कई स्टेशन अधिकारी, बतासिया, नक्सलबाड़ी, बागडोगरा, सिलीगुड़ी जंक्शन एवं रानीनगर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, परिचालन स्थिति एवं राजस्व से जुड़े पहलुओं का गहन मूल्यांकन किया गया।
निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने स्टेशनों पर उपलब्ध मूलभूत यात्री सुविधाएं, स्वच्छता व्यवस्था, संरक्षा मानकों तथा विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी चिन्हित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए।
वही अपने निरक्षण में मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नराह ने स्पष्ट रूप से कहा कि यात्रियों की सुविधा, संरक्षा एवं बेहतर रेल सेवाएं मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं तथा इन उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी जारी रहेगी।
रेलवे प्रशासन की इस सक्रिय एवं सकारात्मक पहल से यात्रियों, स्थानीय नागरिकों एवं रेल उपयोगकर्ताओं में संतोष देखा गया है। साथ ही आने वाले समय में इन स्टेशनों पर और बेहतर सुविधाओं के विकास की मजबूत उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक , वरिष्ठ मंडल अभियंता , वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
















