कटिहार रेल मंडल सहित पूरे शहर में सरस्वती पूजा का पर्व इस वर्ष पूरे श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ मनाया गया। पूजा के अवसर पर रेल क्षेत्र में कई आकर्षक एवं भव्य पंडालों का निर्माण किया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। विशेष रूप से रेल क्षेत्र स्थित ओटीपाड़ा में सरस्वती पूजा के दौरान मेला जैसा नजारा लगा हुआ था ।
वही शहर के अलग अलग शिक्षक संस्थानों में भी मां शारदे की विधिवत पूजा अर्चना किया गया।
जिसमें कई रंग-बिरंगे पंडाल, सुसज्जित प्रतिमाएं का श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे।
वही पूजा पंडालों के आसपास खाने-पीने के विभिन्न व्यंजन, चाट, मिठाइयों के साथ-साथ बच्चों के लिए झूला, खिलौने एवं मनोरंजन के अन्य साधन उपलब्ध थे। जहां एक ओर बच्चों ने झूलों और खेलों का आनंद लिया, वहीं दूसरी ओर बड़ों ने पूजा-अर्चना के साथ मेले की रौनक का भरपूर आनंद उठाया। पूरे आयोजन के दौरान रेल क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और सरस्वती पूजा आस्था, संस्कृति एवं सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आई। इसके अलावा रेल छेत्र स्थित इमरजेंसी कॉलोनी, साहेब पारा स्थित रेलवे महिला समिति द्वारा संचालित सिल्वर बेल्स प्राइमरी स्कूल की अध्यक्षा निवेदिता नरह, प्राचार्या रीता चौधरी सहित लोगों में घरों के अलावा कई भी अन्य प्रतिष्ठान में भी घूमधाम से सरस्वती पूजा संपन्न हुई।
















