एन एफ रेलवे के मुख्यालय में आयोजित खेल-सांस्कृतिक महोत्सव में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे महिला कल्याण संगठन कटिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम करने में सफलता हासिल किया है। गौरतलब है कि गुवाहाटी में बीते 19 से 21 दिसंबर 2025 तक आयोजित चार दिवसीय खेल-सांस्कृतिक महोत्सव में महिला एवं बच्चों की टीम का नेतृत्व कटिहार रेल महिला समिति की अध्यक्षा निवेदिता नरह ने संभाला और खेल-सांस्कृतिक महोत्सव में अपना शानदार जलवा दिखाया। उनके नेतृत्व में टीम ने हर इवेंट चाहे बॉक्स क्रिकेट हो, टेबल टेनिस, 100 मीटर बाधा दौड़ या 100 मीटर स्प्रिंट में उम्दा खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों की जमकर तालियाँ बटोरीं।
रेलवे महिला समिति की और से मिली जानकारी के अनुसार इसी कड़ी में आगामी 4 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले नाटक और फैशन शो में भी पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे महिला कल्याण संगठन कटिहार की टीम की टीम, मालिगांव रंगमंच पर अपने अभिनय और प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन करेगी। जिस प्रस्तुति का रिहर्सल प्रतिदिन कोशी रेलवे ऑफिसर्स क्लब, कटिहार में किया जा रहा है, जहाँ संगठन की अध्यक्षा निवेदिता नरह स्वयं मौजूद रहकर सबका मार्गदर्शन कर रही हैं।
इस महोत्सव की खासियत यह है कि इसमें रेलवे के सभी अधिकारी परिवार सहित भाग ले सकते हैं, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह पारिवारिक और सांस्कृतिक रंगत लिए हुए है। मौके पर रेल महिला टीम में प्रमुख रूप से सदस्या कुमकुम श्रीवास्तव, उर्वशी राजपाल, शैली साहा, मंजरी पाल, शिल्पी मंडल, मोनिका कुमारी, श्रीमती प्रिया, श्रीमती शुभागता, श्रीमती माधुरी, श्रीमती मोनालिसा, श्रीमती संगीता, श्रीमती सुधा, श्रीमती मालती एवं श्रीमती सुष्मिता शामिल है। रेल में इस महोत्सव का उद्वेश्य न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करना है बल्कि रेल परिवारों को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना है।
















