एसएसबी 56वीं वाहिनी .बथनाहा के कार्यक्षेत्र “एफ” समवाय फुलकाहा के कार्यक्षेत्र में स्थित गांव उत्तर मधुरा में भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 189/3 के नजदीक भारत साइड लगभग 7 किलोमीटर पर तस्करी के तीन सौ ग्राम ब्राउन शुगर (प्लास्टिक पैकिंग के साथ)साथ ही
भारतीय रूपये कुल 10590,
मोटरसाइकिल -1 व चार
मोबाइल फोन के साथ सशस्त्र सीमा बल तथा पुलिस की संयुक्त छापेमारी मे जब्त किया गया। इस कार्यवाही मे एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है जिसकी पहचान 28 वर्षीय रितेश कुमार,पिता कपिल देव पासवान वार्ड नंबर-1उत्तर मधुरा नरपतगंज के रूप मे हुई है
जिसे आवश्यक कार्यवाही के बाद थाना फुलकाहा को सुपूर्द किया गया ।
















