भारत प्रवेश के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल तो, भीड़ भार वाले सीमा का इस्तेमाल
विदेश के रास्ते नेपाल को ट्रांजिट बना कर भारत कोकीन के तस्करी का मामला फिर से प्रकाश मे आया है वही कोकीन के तस्करी के लिए तरीका भी नायाब है, नेपाल से भारत कोकीन को लाने के लिए तस्करो के द्वारा कॉफी के पैकेट मे बकयदा पेकिंग भी की गयी थी नेपाल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अनुसार बरामद कोकीन की क़ीमत 60 करोड़ से ज्यादा है जबकि भारत मे इसकी अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग्स सिण्डिकेट मे और भी अधिक होने की बात कही जा रही है बरामद कोकीन की वजन चार किलो 300 ग्राम बताई गयी है ।
हवाई मार्ग मे कमजोर सुरक्षा प्रणाली बना सुगम मार्ग
नेपाल के विमानस्थल पर कमजोर सुरक्षा प्रणाली का फायदा ड्रग्स माफिया उठाते रहे है यह कार्यवाही भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम के द्वारा हवाई मार्ग होते नेपाल आए विदेशी नागरिक को निगरानी के क्रम मे होटल से गिरफ़्तारी की गयी है ।जिसमे
थाइल्याण्ड की 40 वर्षीया रुसानी कामा, भारत के 55वर्षीय जेभियर म्याथ्यू थालियाचेरी व 21वर्षीय मुर्सालेन हुसेन की गिरफ़्तारी होने की बात नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सहप्रवक्ता एवं पुलिस नायब उपरीक्षक जीवन निरौला ने जानकारी दि है । अनुसंधान के क्रम मे गिरफ्तार तीनो व्यक्ति के द्वारा नेपाल मे रह कर कोकीन के कारोबार करने की पुष्टि होने की बात कही गयी है! प्रवक्ता निरौला के अनुसार लाओस से थाइलेंड होते काठमांडू आयी कामा के पास से 550 ग्राम व लाओस से सिगापुर होते काठमांडू आये भारतीय नागरिक जेभियर व नेपाल मे कोकिन लेने आये एक अन्य नागरिक मुर्सालेन के पास से तीन किलो 750 ग्राम कोकिन बरामद किए जाने की बात कही है । थाइल्याण्ड के नागरिक कामा के द्वारा 12 प्लाष्टिक के केप्सूल के अंदर व भारतीय नागरिक जेभियर के द्वारा सुटकेस के अंदर छिपा कर रखे गए कोकिन बरामद किए जाने की बात प्रवक्ता ने कही है ।
नेपाल से भारत तस्करी के लिए कॉफी के पाउच का इस्तेमाल
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए कोकीन कारोबारी ने बताया की मुर्सालेन हुसैन के द्वारा काठमांडू से कोकीन भारत ले जाने के लिए कॉफी के पाउच मे इसकी पैकिंग की जाती थी ताकि सीमा पार करने के लिए जांच मे कोई परेशानी न हो इसके लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल कम जांच वाले सीमा से भारत प्रवेश करते थे, वही पुलिस तीनो को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ कर रही है!
















