सुरेन्द्र विक्रम, कमांडेंट के नेतृत्व में पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, चम्पावत के वाहिनी मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय “Anti Human Trafficking” कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया | यह कार्यशाला 02 जनवरी से 03 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया | श्रीमती वंदना वर्मा D.Y.SP ( Circle officer) टनकपुर, चम्पावत द्वारा मानव तस्करी की रोकथाम, कानूनी प्रावधान और सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के सम्बन्ध में बलकार्मिकों का मार्गदर्शन किया गया | कार्यशाला में वाहिनी मुख्यालय में उपस्थित जवानों के साथ-साथ सभी समवाय/सीमाचौकियों के जवान भी डिजिटल माध्यम से जुड़े थे जिससे सीमा सुरक्षा के साथ-साथ मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये जवानों को प्रशिक्षित और जागरूक किया गया |
















